फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराणा प्रताप ने मातृभूमि के लिए न्योछावर किए थे प्राण : कुलदीप सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडी इंटर कॉलेज में किया गया महाराणा प्रताप जयंती समारोह का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर कुलदीप सिंह तंवर ने कहा कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप ने किसी एक समाज के लिए नहीं, बल्कि मातृभूमि के लिए अपना जीवन न्योछावर किया था।
रोडवेज बस स्टैंड स्थित एसडी इंटर कॉलेज में महाराणा प्रताप जयंती समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर कुलदीप सिंह का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान कर दिया। सर्व समाज के साथ महाराणा प्रताप की जयंती मनाई जा रही है।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व विधायक बाबू सोमांश प्रकाश, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र सिंह राठौर, कांग्रेस नेता ठाकुर राकेश पुंडीर, ठाकुर जयप्रकाश राणा, कैप्टन राहुल कुशवाहा, तोप सिंह, संतोष सिंह, योगेश भंडारी, संजय भदोरिया, राकेश पुंडीर, निर्भय सिंह, शत्रुघन सिंह, लाला ठाकुर, भाकियू अंबावता के जिलाध्यक्ष शाहआलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पहलवानों का धरना राजनीतिक स्टंट : सिंह
राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर कुलदीप सिंह ने पहलवानों के धरने को राजनीतिक स्टंट बताया। भारतीय किसान यूनियन और खाप चौधरियों द्वारा खिलाड़ियों के समर्थन को गलत बताया। खिलाड़ियों को धरना खत्म कर पुलिस पर विश्वास करने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें