बघरा में महाराज सूरजमल स्मारक पर पहुंचे स्वामी यशवीर महाराज एवं अन्य : स्रोत स्वयं
तितावी। शामली-मुजफ्फरनगर मार्ग पर बघरा बिजलीघर के पास स्थित स्मारक पर भरतपुर नरेश महाराजा सूरजमल का बलिदान दिवस मनाया गया।
क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। संस्थापक स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि भरतपुर नरेश महाराजा सूरजमल ने दिल्ली के मुगल बादशाह को लालकिला में उसको उसकी फौज सहित चारों तरफ से घेर लिया था।
महाराजा पर धोखे से वार किया गया, जिसमें उनका बलिदान हुआ। वह अजय हिंदू महायोद्धा थे, उन्होंने कभी मुगलों की अधीनता स्वीकार नहीं की। ब्रह्मचारी मृगेंद्र आचार्य ने कहा कि सनातन को कमजोर करने के लिए आज हिंदुओं को जातिवाद के चक्रव्यूह में फंसाया जा रहा है।
संचालन विकास कश्यप और रवि कश्यप ने किया। अध्यक्षता ठाकुर बलराम पुंडीर ने किया। इस मौके पर वीरेंद्र शर्मा, सुभाष चौधरी, रिकी तोमर, परमजीत सिद्धू, सोहनवीर कश्यप, सोनू मौजूद रहे।