फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: धूमधाम से निकाली महामाई की भव्य शोभायात्रा

Tue, 04 Apr 2023 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
महामाई मां की शोभायात्रा में शामिल श्रद्वालु।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। रामलीला टीला रोड स्थित सिद्धपीठ महामाई मंदिर में हर साल की तरह इस बार भी 17वीं शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। पूजा अर्चना के लिए पहुंची केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान की धर्म पत्नी सुनीता बालियान और भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने पूजा अर्चना के बाद शोभा यात्रा को रवाना किया।
विज्ञापन

शोभा यात्रा महामाई मंदिर से बैंड बाजों के साथ निकाली गई। सुंदर-सुंदर झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। यात्रा का जगह-जगह फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। यह यात्रा मंदिर से शुरु होकर शिव चौक, भगत सिंह रोड, मिमलाना रोड, रामलीला टिल्ला रोड स्थित मंदिर पर वापस पहुंची। उसके बाद हवन पूजन और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में खटीक समाज की नारी शक्ति ने भी बड़ी ख्या में हिस्सा लिया। महामाई शोभायात्रा के अध्यक्ष कमल बिलटोरिया, प्रधान श्रवण मोघा, बीजेपी जिला मंत्री सुधीर खटीक, भाजपा नेता सुनील दर्शन खटीक ने महामाई मंदिर में पहुंचे अतिथियों का पटका पहना कर स्वागत किया। इस दौरान भाजपा नेता कुलदीप गोयल, विशाल गर्ग, देशबंधु तोमर, संजय गर्ग, दिनेश जोहरी, संजू राणा, उतेश जौहरी, अमन तोमर, विजय मुंडे, सन्दीप राज बिलटोरिया आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें