फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: महाशिवरात्रि पर कल निकलेगी महादेव की बारात

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। चलो अमरनाथ शिव सेवक ट्रस्ट के तत्वावधान में महाशिवरात्रि के पर्व पर 26 फरवरी को महादेव की बारात का आयोजन किया जाएगा।
कमल नगर कूकड़ा में श्री ओंकारेश्वर महादेव मंदिर में एक सभा का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता देशपाल और अनिमेष सैनी ने की। पंडित कृष्णानंद चौबे ने संस्था संस्थापक विनोद कुमार को भगवान शिव की पूजा अर्चना कराई। मनोज कुमार ने बताया कि इस बार मंदिर से 26 फरवरी को भव्य बारात का आयोजन किया जाएगा। बरात अपराह्न 12 बजे से प्रारंभ होकर नई मंडी क्षेत्र के मुख्य मार्ग कूकड़ा ब्लाॅक, बालाजी रोड, पोस्ट ऑफिस, गुलशनराय धर्मशाला वाली गली, बिजली घर, गऊशाला रोड, माढ़ी की धर्मशाला वाले चौराहा, पीठ बाजार, नई मंडी, अलमासपुर चौराहा होते हुए मंदिर पर समाप्त होगी। सचिव सूरज प्रताप एड. एवं प्रदीप कुमार ने बताया कि बरात का आकार काफी विशाल होगा। इसमेंं सात झांकी, बैंड और सात डीजे, महादेव जी का रथ सम्मिलित रहेंगे। सुरेश सैनी, संदीप मित्तल, दीपक चौधरी, दिनेश पाल, महेश सैनी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें