मुजफ्फरनगर। उत्तम शुगर मिल खाईखेड़ी के आबकारी उप निरीक्षक की मौत के मामले में जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। जांच एसडीएम सदर परमानंद झा को सौंपी गई हैं।
27 अक्तूबर को उत्तम शुगर मिल खाईखेड़ी में तैनात आबकारी उप निरीक्षक अशोक कुमार ने आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद मृतक के भाई आनंद कुमार ने आबकारी विभाग व खाईखेड़ी शुगर मिल के अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया। मंगलवार को मृतक के भाई की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इस मामले में बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। जांच एसडीएम सदर परमानंद झा को सौंपी गई है। एसडीएम सदर ने बताया कि जिलाधिकारी का आदेश उन्हें प्राप्त हो गया हैं। मजिस्ट्रेटी जांच की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू कर दी जाएगी। -संवाद