फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: मदरसे में शर्मनाक हरकत, नाबालिग छात्र के यौन उत्पीड़न आरोप, उस्ताद गिरफ्तार

Fri, 08 May 2026 04:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

रतनपुरी क्षेत्र के एक गांव में मदरसे के उस्ताद पर तेरह वर्षीय छात्र के यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। छात्र के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मदरसे के उस्ताद पर नाबालिग छात्र से यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रतनपुरी। क्षेत्र के एक गांव में मदरसे के उस्ताद पर नाबालिग छात्र के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी उस्ताद को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, गांव निवासी एक व्यक्ति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका 13 वर्षीय बेटा स्थानीय मदरसे में पढ़ता है। आरोप है कि दो मई को मदरसे के उस्ताद कारी तालिब ने छात्र को अलग कमरे में बुलाकर उसके साथ जबरन यौन उत्पीड़न किया।

पीड़ित छात्र ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों का कहना है कि आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर छात्र और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी थी।

छात्र के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी कारी तालिब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें