मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना स्थित मदरसे में पढ़े दो युवकों के गुजरात के अहमदाबाद में संदिग्ध आतंकी के रूप में पकड़े जाने के बाद जिले में मदरसों में पढ़ने वाले छात्रों का सत्यापन शुरू किया गया है। मदरसों में शिक्षा प्राप्त करने वाले सभी बाहरी छात्रों केे बारे में पूरी जानकारी एकत्र की जाएगी।
गुजरात के अहमदाबाद में एटीएस ने पांच दिन पहले तीन संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों से अवैध हथियार भी बरामद हुए थे। इनमें से दो आरोपी मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना मदरसे में शिक्षा प्राप्त छात्र निकले थे। दोनों युवकों के पकड़े जाने के बाद से बुढ़ाना मदरसे पर खुफिया विभाग टीम व पुलिस की निगाहे टिकी हैं।
जांच एजेंसिया लगातार मदरसे में पहुंच कर जानकारी जुटी रही हैं। खुफिया विभाग टीम ने जिले के सभी मदरसों के बारे में जांच शुरू की है।
मदरसों में शिक्षा प्राप्त करने वाले सभी छात्रों के अलावा यह भी जानकारी की जाएगी कि किस मदरसे में बाहर से आकर कितने छात्र शिक्षा प्राप्त कर रहे है। उनकी पारिवारिक पृष्टभूमि के बारे में जानकारी एकत्र की जाएगी। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने इसके लिए आदेश जारी किए हैै।