नुक्कड़ नाटक के जरिये किया जागरूक
मुजफ्फरनगर। शहर के हॉटस्पॉट क्षेत्र के बारे में जनता को जागरूक करने के लिए प्रशासन ने नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। नाटक के माध्यम से कोरोना से बचाव के उपाय बताए गए। इसी कड़ी में शहर में हॉटस्पॉट बनाए गए सुथरशाही मोहल्ले के निकट नुक्कड़ नाटक हुआ। कलाकारों द्वारा कोरोना संक्रमण से कैसे सुरक्षा हो इसके लिए बताया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों द्वारा घातक वायरस से बचाव के तरीके बताए गए। कार्यक्रम के संयोजक जिला कार्यक्रम अधिकारी बलजीत सिंह रहे। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल, नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी, सरदार बलविंदर सिंह, पवन वर्मा, भूरा कुरैशी, तरुण मित्तल, अभिलक्ष मित्तल, शोबित जैन, राकेश शर्मा, सचिन जैन, अनिल सिंघल सुशील कुमार आदि का सहयोग रहा।