फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से दुष्कर्म, अश्लील क्लिप बनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती से दुष्कर्म, अश्लील क्लिप बनाई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। फुगाना क्षेत्र के एक गांव में युवती को बहाने से घर बुलाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म कर अश्लील क्लिप बनाने के साथ ही फोटो भी ले लिए गए। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता के पिता ने तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

फुगाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी को तीन दिन पूर्व पड़ोस की एक युवती बहाने से अपने घर बुलाकर ले गई थी। आरोप है कि घर ले जाकर युवती ने पीड़िता को अपने भाई के हवाले कर दिया और घर से कहीं चली गई। युवक ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म करते हुए मोबाइल से अश्लील वीडियो क्लिप बनाने के साथ ही आपत्तिजनक फोटो भी खींच लिए। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता को अश्लील फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने और कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता बदहवास हालत में घर पहुंची तो परिजनों के पूछताछ करने पर उसने घटना की जानकारी दी। दो दिन तक पीड़ित परिजन घटना को छिपाए रहे, लेकिन बृहस्पतिवार को पीड़ित युवती को लेकर थाने पहुंचे और घटना की नामजद तहरीर देकर आरोपी भाई-बहन के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। सीओ फुगाना गिरिजाशंकर त्रिपाठी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित युवती का मेडिकल कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें