भोपा रोड पर शाकुंभरी देवी जन्मोत्सव पर प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
उल्लास से मनाया मां शाकंभरी का जन्मोत्सव
मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह मार्केट में मां शाकंभरी देवी का जन्मोत्सव डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब मुजफ्फरनगर एवं चौधरी चरण सिंह मार्केट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में श्रद्धाभाव और उल्लास के साथ मनाया गया।
सुबह मां शाकंभरी जन्मोत्सव पर पूजा अर्चना एवं हवन किया गया। कन्याओं को पूजन कर दक्षिणा दी गयी। इसके पश्चात भंडारे का आयोजन हुआ। राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि मां शाकंभरी जन्मोत्सव में आकर वे धन्य हो गए। कार्यक्रम में डीएम सेल्वा कुमारी जे., एसएसपी अभिषेक यादव, नगरपालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल, एडीएम प्रशासन अमित कुमार सिंह, पूर्व सांसद राजपाल सैनी, पूर्व विधायक अनिल कुमार, पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, समाजसेवी भीमसेन कंसल, सतीश गोयल टिहरी आदि शामिल हुए।