रसोई गैस सिलिंडर में आग लगी
खतौली। रसोई में अचानक गैस सिलिंडर में आग लगने से परिवार में अफरातफरी मच गई। महिला सहित तीन बच्चे आग की चपेट में आने से बाल बाल बचे। ग्रामीणों ने बमुश्किल आग को बुझाया। रतनपुरी के गांव मुजाहिदपुर में अमित ने मंगलवार को गैस एजेंसी से गैस सिलिंडर मंगवाया था। अमित की पत्नी आदेश मंगलवार की शाम को अपनी रसोई में खाना बना रहीं थी। अचानक गैस सिलिंडर में आग लग गई। महिला ने शोर मचा दिया। गांव वाले मौके पर पहुंचे। आग इतनी भयंकर थी कि अमित के तीन बच्चे आग में झुलसने बच गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बमुश्किल जलते हुए सिलिंडर को रसोई से बाहर फेंका और बालु और पानी से आग को बुझाया। ग्रामीणों की सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग पर काबू पा लिया था।