फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी से मिलने खेत पर पहुंची थी युवती, पीछा करते हुए पहुंचा चचेरा भाई, दोनों को मारी गोली, गिरफ्तार

Tue, 10 Nov 2020 01:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
Pakistan Journalist Anjum Munir Raja shot dead
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के एक गांव में प्रेमी युगल को गोलियां मारने की घटना में पुलिस ने युवती के चचेरे भाई को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया तमंचा व दो खोखे बरामद किए हैं। आरोपी ने युवती द्वारा दूसरी जाति के युवक से प्रेम-प्रसंग के चलते इज्जत की खातिर प्रेमी युगल को गोली मारने की बात स्वीकारी है।

विज्ञापन


खतौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में तीन दिन पूर्व खेत में युवक-युवती को गोलियां मार दी गईं थीं। दोनों घायलों को मेरठ के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में युवती के पिता ने उसके चचेरे भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा व दो खोखे बरामद कर लिए हैं।

इंस्पेक्टर एचएन सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि तयेरी बहन के गांव के ही दूसरी जाति के युवक से प्रेम संबंध थे, जिससे परिवार की गांव में बदनामी हो रही थी। इसके चलते परिजनों द्वारा कई बार युवती को समझाया गया, लेकिन उसका प्रेमी से मिलना जुलना बंद नहीं हुआ।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने बताया कि तीन दिन पूर्व सुबह करीब 7.30 बजे युवती प्रेमी से मिलने के लिए घर से निकली, जिसे देख आरोपी ने तमंचा लेकर उसका पीछा शुरू कर दिया। गांव से करीब एक किलोमीटर दूर जाकर युवती अपने प्रेमी से खेत में मिली, जिन्हें आरोपी ने एक-एक गोली मार दी और वहां से फरार हो गया।

इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। वहीं, सीओ आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि घटना के बाद गांव में दोनों पक्षों के बीच भविष्य में किसी तरह का विवाद न हो, इसके लिए उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, मेरठ के हॉस्पिटल में भर्ती युवक-युवती की हालत खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें