फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी करने थाने पहुंचा प्रेमी युगल, पुलिस ने लौटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी करने थाने पहुंचा प्रेमी युगल, पुलिस ने लौटाया
विज्ञापन

छपार। शहर निवासी एक युवती प्रेमी से मिलने उसके गांव जा पहुंची और शादी की जिद पर अड़ गई। इस पर युवक प्रेमिका को लेकर बाइक से थाने जा पहुंचा और शादी कराने की मांग की। पुलिस ने समझा बुझाकर उन्हें लौटा दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक और शहर निवासी युवती करीब तीन साल पूर्व कॉलेज में एक साथ पढ़ते थे। उसी समय से उनके बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था और दोनों घंटों मोबाइल पर एक-दूसरे संग बातें करते थे। शुक्रवार दोपहर युवती शहर से किसी तरह गांव में प्रेमी के घर जा पहुंची और उसके परिजनों से अपनी शादी प्रेमी संग कराने की बात कही। युवक के परिजनों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवती नहीं मानी, जिसके बाद युवक भी उससे शादी करने की जिद पर अड़ गया। परिजनों ने उनकी शादी कराने से हाथ खड़े कर दिए, जिस पर दोनों बाइक पर बैठकर छपार थाने जा पहुंचे और इंस्पेक्टर यशपाल सिंह से मिलकर अपनी शादी कराने की मांग की। युवक-युवती अलग-अलग बिरादरी से होने के कारण इंस्पेक्टर यशपाल सिंह ने दोनों को समझा-बुझाकर किसी तरह थाने से घर भेज दिया। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें