हरिद्वार में करता था मजदूरी
युवक उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के लंढौरा स्थित एक ईंट भट्टे पर मजदूरी करता था। शनिवार को वह घर आया था। परिजनों ने बताया कि दोपहर से पहले गांव में ही कहीं गया था, बाकी परिजन खेतों में मजदूरी करने गए थे।
दोपहर घर पर लगाई फांसी
ग्रामीणों के अनुसार, दोपहर को युवक घर आया। घर के बाहर वाले कमरे की कुंडी बहुत देर तक अंदर से बंद होने पर पड़ोसी युवक कपिल ने आवाज लगाई। कुंडी न खोलने पर उसने कुंडी तोड़ कर दरवाजा खोला तो युवक का शव फंदे से लटका हुआ मिला। फोन पर सूचना देने पर परिजन घर पहुंचे।
22 फरवरी को होनी है प्रेमिका की शादी
रस्सी काटकर शव को नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सीओ भोपा देवव्रत वाजपेई व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। युवक की मौत से परिजनों में शोक है। सीओ भोपा देवव्रत वाजपेई ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। गांव में चर्चा है कि युवक का गांव निवासी ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती की 22 फरवरी को शादी होनी है। इससे परेशान होकर युवक ने ऐसा कदम उठाया।