नगर पालिका चुनाव में भाजपा के बाद सबसे अधिक निर्दलीय प्रत्याशियों की हुई जीत
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका चुनाव में शहर के वार्डों में सबसे अधिक सीटों पर कमल खिला है। दूसरे नंबर पर निर्दलीय और साइकिल की संख्या तीसरे नंबर पर रही। 55 वार्डों में से रालोद केवल तीन जगह ही जीत हासिल कर पाई।
नगर पालिका चुनाव की मतगणना हो गई है। शहर में 24 वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। वहीं, समाजवादी पार्टी से 11, रालोद के तीन, कांग्रेस और एआईएमआईएम ने एक-एक वार्ड में कब्जा जमाया है। 15 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों की जीत हुई है। वार्ड नौ में निर्दलीय मितलेश और भाजपा प्रत्याशी राज किरण को बराबर मत मिले, जिसके बाद पर्ची से फैसला किया गया, जिसमें मितलेश की किस्मत ने साथ दिया।
इन वार्डों में जीती भाजपा
शहर के वार्ड नंबर एक में भाजपा की राजेश देवी, वार्ड चार में विपिन कुमार, वार्ड छह में रितू त्यागी, वार्ड 10 में महिका, वार्ड 11 में प्रशांत कुमार, वार्ड 17 में प्रशांत, वार्ड 18 में ममता, 19 में योगेश, 20 में हनीपाल, 21 में रजत, 22 पूजा, 23 में अमित, 24 में सतीश, 25 में राजीव कुमार, 26 में देवेश कौशिक, 28 में मोहित, 30 नवनीत, 31 में बबीता, 35 में अमित कुमार, 36 में पारुल मित्तल, 39 में रविकांत, 40 में कुसुमलता, 41 में हिमांशु और 49 में मनोज वर्मा ने भाजपा से जीत हासिल की है।
इन वार्डों में जीती सपा व रालोद
शहर के वार्ड दो में सपा की बबली, तीन में अनीता, 34 में शाहिन, 38 में मरजुबाना, 43 में रजिया बेगम, 44 में इरशाद, 48 में शौकत अंसारी, 51 में अब्दुल सत्तार, 52 में नवाब जहां, 53 में मोहम्मद अन्नू और 54 में शहजाद ने साइकिल के चिन्ह पर जीत हासिल की। इनके अलावा वार्ड आठ में रालोद प्रत्याशी मुसीरा, 45 में नरगिस और 50 में नौशाद खान हैंडपंप के सिंबल विजयी हुए।