फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: खूब खरीदे गए बर्तन, वाहन और सोना-चांदी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। धनतेरस पर बाजार खूब चहका। देर रात तक खरीदारी के लिए लोगों के बीच उत्साह रहा। सजावट, पूजा और जरूरत के सामान की खरीदारी की गई। ऑटोमोबाइल्स और सराफा बाजार में खूब भीड़ रही।
विज्ञापन

दिवाली उत्सव की शुरुआत धनतेरस पर बाजारों में रौनक के साथ हुई। मंगलवार सुबह से ही बाजारों में जमकर खरीदारी हुई। धनतेरस पर सराफा बाजार से लेकर इलेक्ट्रॉनिक बाजार, कपड़ा और बर्तन बाजार में खरीदारों की भीड़ रही।देर रात तक बाजारों में खरीदारी जारी रही। इलेक्ट्रॉनिक के दुकानदार अजय गोयल व मनोज सिंघल ने बताया कि लोगों ने धनतेरस पर घर के सजावट के लिए विद्युत की झालर, लक्ष्मी गणेश जी व अन्य उपकरण खरीदे हैं। सोने और चांदी के दामों में लगातार उछाल आ रहा है। करवाचौथ से लेकर धनतेरस पर दाम बढ़ गए। शगुन के लिए चांदी के सिक्के की काफी मांग रही। इसके साथ ही चांदी के लक्ष्मी गणेश और कुबेर की मूर्ति के लिए काफी खरीदारी हुई। सराफा मंयक बंसल का कहना है कि धनतेरस पर चांदी की बिक्री ज्यादा हुई। चांदी के सिक्कों के साथ चांदी के नोट भी ग्राहकों को पसंद आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें