फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: तमंचे की बट मारकर कपड़ा विक्रेता से नकदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। बैंक से नकदी लेकर मोपेड से अपने गांव जा रहे कपड़ा फेरी करने वाले अली अहमद (60) को दो बाइक सवार नकाबपोश चार बदमाशों ने घेर लिया और सिर में तमंचे की बट मारकर 1 लाख 5 हजार की नकदी लूट ली। घायल को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया गया। शामली जनपद के झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव चंदनपुरी जमालपुर का रहने वाला अली अहमद (60) फेरी लगाकर कपड़ा बेचता है। मंगलवार को वह बुढ़ाना अपनी रिश्तेदारी में उधार के पैसे लेने आया था। रिश्तेदार इमरान ने उसे 1 लाख 5 हजार रुपये का चेक दे दिया। शाम करीब साढ़े 3 बजे अली अहमद ने कस्बे के बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में जाकर चेक कैश करवा लिया। बुढ़ाना-कांधला मार्ग पर पीर के पास दो बाइक सवार नकाबपोश चार बदमाशों ने उसे रोकने का प्रयास किया। नहीं रुकने पर एक बदमाश ने उसके सिर में तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया और 1 लाख 5 हजार की नकदी लूट ली तथा फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी पर भर्ती करवाया गया। गंभीर अवस्था में उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें