फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन अगस्त से जेल परिसर में लगेगी लोक अदालत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला जेल परिसर में तीन अगस्त से छह अगस्त तक लोक अदालत लगाई जाएगी। सात अगस्त को न्यायालय परिसर में आर्बिट्रेशन के मामलों का निस्तारण किया जाएगा। 13 अगस्त को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा।
विज्ञापन

लोक अदालत के नोडल अधिकारी एडीजे शक्ति सिंह ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश पर जनपद मुजफ्फरनगर में विचाराधीन बंदियों एवं आर्बिट्रेशन मामलों के निस्तारण को विशेष लोक अदालत आयोजित की जा रही है। तीन अगस्त से छह अगस्त तक प्रतिदिन जेल परिसर में लोक अदालत आयोजित की जाएगी। इसी प्रकार सात अगस्त को प्रात: दस बजे जनपद न्यायालय परिसर में आर्बिट्रेशन के मामलों के निस्तारण के लिए लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 अगस्त को जनपद न्यायालय परिसर में किया जाएगा। इसमें समस्त बैंक, सरकारी विभाग एवं समस्त न्यायालय शामिल होंगे। इस लोक अदालत में मुख्यत: दीवानी वाद, ट्रैफिक चालानी, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, पारिवारिक मामले, फौजदारी के शमनीय वाद, बैंक रिकवरी मामले, चैक बाउंस के मामले, प्री लिटिगेशन आदि मामले निस्तारित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें