पुलिस हिरासत में अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया आरोपी
- फोटो : DEVBAND
देवबंद। पुलिस ने लग्जरी गाड़ी में हरियाणा से तस्करी करके लाई जा रही देशी शराब बरामद की है। एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। जिसे रिपोर्ट दर्ज करके जेल भेज दिया है।
कोतवाली पुलिस ने रविवार को सूचना हाईवे पर सहारनपुर की ओर से आ रही लग्जरी कार को रोका। तलाशी के दौरान उसमें हरियाणा की देशी शराब की करीब 37 पेटियां बरामद हुईं। पुलिस ने हरियाणा के सेक्टर 17 गधौली निवासी कार चालक विजय राणा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक बरामद पेटियों में शराब की करीब 444 बोतलें बरामद हुई हैं। पुलिस को आरोपी से पूछताछ में कई अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी मिली है।