फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में मकानों पर बिजली गिरी, मकानों में दरार आई

विज्ञापन
रतनपुरी में बिजली गिरने से मकान में दराई पड़ी। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
बारिश में दो घरों पर बिजली गिरी
विज्ञापन

रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। रतनपुरी में बारिश के साथ बिजली गिरने से दो मकानों में दरारें आ गईं। इसके अलावा बिजली उपकरण भी फुंक गए।
रतनपुरी क्षेत्र में दो दिन से रुक रुककर हो रही वर्षा से जनजीवन प्रभावित है। ईंधन गीला हो जाने के कारण कोल्हुओं पर पेराई बंद पड़ी है। मंगलवार की सुबह बारिश के दौरान रतनपुरी में बहुत तेज आवाज के साथ बिजली गिरने से लोग सहम गए। बिजली गिरने से रतनपुरी निवासी ब्रिगेडियर यशपाल सिंह के मकान में दरारें आ गई। इसके अलावा उनके घर में लगे बिजली के बोर्ड और वायरिंग भी जलकर राख हो गई। इसके अलावा रतनपुरी निवासी शमशेर सिंह के घर की दीवारों में भी दरारें आ गई। उनके यहां इंवर्टर की बैट्री तेज आवाज के साथ फट गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें