फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: नई दिल्ली में मुजफ्फरनगर का परचम, दो स्वर्ण समेत जीते 12 पदक

विज्ञापन
दिल्ली में आयोजित  प्रतियोगिता में सम्मानित नगर के कराटे ​खिलाडी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई दिल्ली में हुई नेशनल मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर के खिलाड़ियों जीत का परचम लहराया। उन्होंने 12 पदक पर कब्जा जमाते हुए प्रदेश और जिले का नाम रोशन किया।
नई दिल्ली स्थित तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में 28 से 30 अप्रैल तक नेशनल मार्शल आर्ट प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। जिसमें देशभर के करीब 800 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। मुजफ्फरनगर से प्रतियोगिता में शामिल हुई इंडो शितूरियू कराटे की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और दो स्वर्ण, तीन रजत और सात कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। शिहान राजेश कौशिक ने बताया कि सीनियर पुरुष काता में आदित्य धनराज कौशिक ने स्वर्ण और सीनियर महिला काता में अंशिका निर्वाल ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। अंडर 13 में फाइट में शवाब आलम ने स्वर्ण और अंडर 12 में अंश बालियान ने रजत पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर 14 बालिकाओं में नमरा नौसाद ने काता में रजत और फाइट में कांस्य पदक जीता। काता व कुमिते में इवा सिंह ने कांस्य पदक प्राप्त किया। अंडर 12 में सिद्धांत ने कुमिते में कांस्य और अंडर 11 में विवान गोयल ने रजत पदक अपने नाम किया। इस दौरान काई जनरल सेक्रेट्री शिहान रजनीश चौधरी ने शिहान राजेश कौशिक को भी टोकन ऑफ रेस्पैक्ट के अवार्ड देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें