फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: गेहूं की हल्की सिंचाई करें, आलू के पास करें धुआं

विज्ञापन
खतौली रेलवे स्टेशन के बाहर अलाव जलाकर हाथ तापते यात्री। संवाद
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शीतलहर से दिन का तापमान एक डिग्री गिरकर 14 पर पहुंच गया। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि किसान फसल की हल्की सिंचाई करें। आलू को बीमारी से बचाने के लिए शाम के समय धुआं करना कारगर रहेगा।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र बघरा के वैज्ञानिक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि गेहूं, सरसों और आलू में हल्की सिंचाई करने से लाभ होगा। हल्की सिंचाई करने से फसलों को फायदा होता है। गेहूं के लिए न्यूनतम तापमान अच्छा रहता है।
कम तापमान में आलू की फसलों में पछेता झुलसा रोग लगने की संभावना रहती है, इसके लिए हल्की सिंचाई करनी चाहिए। इससे कोहरे और पाले से नुकसान नहीं होगा। सरसों में इस समय सल्फर का प्रयोग भी करना उचित रहेगा।
विज्ञापन

उधर, शनिवार को दिन का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार के सापेक्ष दिन के तापमान में एक डिग्री की कमी रिकॉर्ड की गई। वायु प्रदूषण में कमी दर्ज की गई। एक्यूआई 150 पर पहुंच गया। जबकि शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 275 रहा था।
दिल का रखें ख्याल, बीमारियों से रहें सावधान : सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने सर्दी के मौसम में हृदय रोग एवं हार्ट अटैक को लेकर सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सर्दियों में तापमान में गिरावट के कारण शरीर की रक्त नलिकाएं सिकुड़ जाती हैं, जिससे रक्तचाप बढ़ता है और हृदय पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। इसका प्रभाव विशेष रूप से बुजुर्गों, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मोटापा तथा पहले से हृदय रोग से पीड़ित व्यक्तियों में अधिक देखने को मिलता है। ठंड के मौसम में शारीरिक गतिविधि में कमी, अधिक तैलीय एवं मसालेदार भोजन का सेवन, धूम्रपान एवं शराब जैसी आदतें हृदय रोग के जोखिम को और बढ़ा देती हैं। ठंड के कारण रक्त गाढ़ा होने से हृदय को अधिक मेहनत करनी पड़ती है, जिससे हार्ट अटैक की संभावना बढ़ जाती है, विशेषकर उन लोगों में जिनका पहले से हृदय रोग का इतिहास रहा है।
ये बरतें सावधानी : हृदय को सुरक्षित रखने के लिए सर्दियों में अत्यधिक ठंड से बचाव करना अत्यंत आवश्यक है। गर्म कपड़े पहनने, सुबह और देर रात की कड़ाके की ठंड में टहलने से बचने, नियमित रूप से हल्का व्यायाम करने और संतुलित एवं कम नमक वाला भोजन लेने की सलाह दी। यदि किसी व्यक्ति को सीने में दर्द, सांस लेने में कठिनाई, अत्यधिक पसीना, चक्कर आना या बेचैनी महसूस हो तो बिना देर किए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या चिकित्सक से तुरंत संपर्क करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें