फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फीली हवाओं से जिंदगी हुई बेहाल

विज्ञापन
सर्दी में शीतलहर से बचाव के लिए ऊनी कपडें में जाती स्कूटी सवार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
बर्फीली हवाओं से जिंदगी हुई बेहाल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रविवार शाम हुई बूंदाबांदी के बाद जिले में बर्फी हवाओं के चलने से लोगों का हाल बेहाल हो गया है। सोमवार को मौसम तो साफ रहा, लेकिन शीतलहर के कारण लोग सूरज की धूप में भी ठिठुरते रहे। अधिकतम तापमान सामान्य से करीब आठ डिग्री सेल्सियस कम होने के कारण दिन में भी ठिठुरन बनी रही। अधिकतम ताममान 17.7 और न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियय रहा। ठंड के चलते शाम को बाजार जल्दी बंद हो गया।
जिले में बीते 15 दिन से ठंड लगातार सितम ढा रही है। रविवार शाम को हल्की बारिश होने से सर्दी और बढ़ गई। बरसात के बाद हवा और सर्द हो गई। जिले में न्यूनतम तापमान जहां दस दिन से पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे चल रहा था, वहीं सोमवार को यह छह डिग्री पर रहा। शीतलहर के चलते अधिकतम तापमान में एक बार फिर गिरावट आने से दिन में भी लोग ठंड में कंपकंपाते रहे। अधिकतम पारा 17.7 डिग्री पर आ गया। सोमवार को मौसम सुबह से ही साफ रहा। कोहरा दिखाई नहीं दिया, लेकिन ठंड निरंतर बनी रही। सर्द हवा का प्रभाव आम जिंदगी पर पड़ा। शाम ढलते ही लोग अपने घर पहुंचकर लिहाफ लपेट रहे हैं। ठंड के चलते शहर के सभी चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। सड़क पर सोने वालों के लिए जानसठ ओवरब्रिज के नीचे, रेलवे रोड पर साईंधाम के सामने और रेलवे स्टेशन के पास रैन बसेरा बनाया गया है। सर्दी के कारण रोडवेज बसों में रात्रि सेवा में यात्री कम हो रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वायु प्रदूषण में हुआ सुधार
मुजफ्फरनगर। कोहरे के चलते वायु प्रदूषण लगातार बिगड़ रहा था, जो कि खतरनाक स्थिति में चल रहा था। रविवार को हुई बारिश से कोहरा छंटा और हवा चली तो वायु प्रदूषण में सुधार हो गया। बीते आठ दिनों से वायु गुणवत्ता सूचकांक 350 से अधिक स्तर पर चल रहा था। रविवार को भी एक्यूआई 380 पर था, जो बरसात के बाद सोमवार को घट कर 230 पर आ गया, जिससे हवा में सुधार हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें