फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंबेडकर की प्रतिमा की सुरक्षा को रातभर पुलिस मुस्तैद रही

विज्ञापन
10-खतौली के शहबाजपुर तिगाई में लगाई गई आंबेडकर की नई प्रतिमा को देखते एसडीएम व सीओ। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
शहबाजपुर तिगाई गांव में आंबेडकर की प्रतिमा लगवाई
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। शहबाजपुर तिगाई गांव में डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा की सुरक्षा को लेकर मंगलवार को रातभर पुलिस मुस्तैद रही। बुधवार को पुलिस ने आंबेडकर की क्षतिग्रस्त प्रतिमा को हटवा करके उसी स्थान पर नई प्रतिमा को लगवा दिया है। नई प्रतिमा के लगने से लोगों का गुस्सा शांत हो गया है।
विज्ञापन

गांव शहबाजपुर तिगाई में आंबेडकर की प्रतिमा को सोमवार की रात शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दी थी, जिसको लेकर एक वर्ग के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया और गांव में तनाव के हालात व्याप्त गए थे। एक वर्ग के लोगों द्वारा हंगामा खड़ा कर देने पर पुलिस के हाथ पांव फूल गए थे। भीम आर्मी से जुड़े पदाधिकारियों ने भी गांव में पहुंचकर प्रतिमा के क्षतिग्रस्त करने को लेकर भारी रोष व्यक्त किया था। पुलिस की सूझबूझ से ही गांव में टकराव होने की स्थिति टल गई थी। पुलिस ने आनन फानन में प्रतिमा को ठीक करा करके उस पर पेंट करवा दिया था। भीम आर्मी के पदाधिकारी उपकार बावरा व कार्यकर्ताओं ने इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी से नई प्रतिमा लगवाने तथा प्रशासन से जनपद की समस्त प्रतिमाओं की सुरक्षा का इंतजाम करने की मांग की थी। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंगलवार की रात को प्रतिमा की सुरक्षा को लेकर पुलिस बल मुस्तैद रहा। इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी ने रात में कई बार पुलिस बल को साथ लेकर प्रतिमा की सुरक्षा को लेकर गश्त भी किया। बुधवार की शाम को पुलिस ने आंबेडकर की नई प्रतिमा को मंगवाया और उसी स्थान पर उसको लगवा दिया गया। नई प्रतिमा के लगने से लोगों का आक्रोश शांत हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें