सात साल बाद छपार थाना क्षेत्र की घटना में आया फैसला
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। अपर सत्र न्यायाधीश/विषेश न्यायाधीश (पॉक्सो) बाबूराम ने कुकर्म के दोषी को उम्रकैद और 30 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई। दोषी ने करीब सात साल पहले छपार थाना क्षेत्र में आठ साल के बच्चे के साथ घटना को अंजाम दिया था।
विशेष लोक अभियोजक दिनेश शर्मा एवं मनमोहन वर्मा ने बताया दो जुलाई 2016 को छपार थाना क्षेत्र के जंगल में आठ साल के बच्चे के साथ कुकर्म की घटना की गई थी। परिजनों ने थाना क्षेत्र के खालिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचना के बाद थाना पुलिस ने न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। अभियोजन पक्ष ने सात गवाह पेश किए। पीठासीन अधिकारी ने दोनों पक्षों के तर्कों को सुनने के बाद खालिद को दोषी करार दिया। उस पर आजीवन कारावास और 30 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा मुकर्रर की।