फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का कारावास और जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
अपर सत्र न्यायाधीश रितिश सचदेवा ने सुनाया फैसला
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। अदालत ने दुष्कर्मी को 20 का कारावास और 40 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा से दंडित किया है। प्रकरण की सुनवाई विशेष अपर सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) कोर्ट नंबर-एक रितिश सचदेवा के न्यायालय में हुई।
सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी कुलदीप पुंडीर ने मुताबिक शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव की घटना है। 19 जुलाई वर्ष 2018 में खेत से घास लेकर एक युवती घर लौट रहीं थी। क्षेत्र के सचिन ने जबरन खींचकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। पीड़िता के भाई ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेचना के बाद पुलिस ने आरोप पत्र दाखिल किया। अभियोजन पक्ष ने सात गवाह पेश किए। पीठासीन अधिकारी ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद सचिन को दोषी करार दिया। उसे 20 साल की कठोर कारावास और 40 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें