फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पेंशन के लिए चाहिए जीवन प्रमाण पत्र, हाथों की रेखाएं नहीं दे रही साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बेंत का सहारे लेकर चलने वाले और कांपते हाथों की लकीरें अब धुंधली हो चुकी है। चेहरा झुरियों और सिकुड़ती त्वचा के कारण पुराने फोटो से मैच नहीं हो रहा है। तकनीकी दिक्कतों से परेशान होकर अधिकारी बुजुर्गों पर झुंझला रहे हैं। ये नजारा बैंक में चल रहे डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले बुजुर्ग पेंशनभोगियों या पारिवारिक पेंशन धारकों का है, जिन्हें जीवन प्रमाण पत्र चाहिए लेकिन उनके हाथों की रेखाएं बायोमेट्रिक जांच में नहीं आ रही हैं।
विज्ञापन

शासन की ओर से पेंशन भोगियों के लिए जीवन प्रमाण पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया को अब पूरी तरह से डिजिटल कर दिया है। पहले जहां अधिकारी के सामने केवल हस्ताक्षर से काम चलता था वहीं अब बायोमेट्रिक स्कैनिंग और फेस रिकग्निशन की प्रक्रिया के आधार पर प्रमाण पत्र प्राप्त होगा। इस प्रक्रिया को पूरा कराने के लिए बुजुर्गों को सुबह से लेकर शाम तक कतार में खड़ा होना पड़ रहा है। अंगूठों से लेकर सारी अंगुलियों को स्कैन किया जा रहा लेकिन बायोमेट्रिक जांच असफलता संदेश देती है। कई बुजुर्ग स्मार्टफोन को तेजी से नहीं चला पाते तो ओटीपी बताने में देरी हो जाती है और दोबारा प्रोसेस के लिए फिर से कतार में लगना पड़ता है।
ऑफलाइन प्रक्रिया आसान थी
नगरपालिका कन्या इंटर कॉलेज से शिक्षिका पद से सेवानिवृत्त विमल वर्मा का कहना है कि ऑफलाइन प्रक्रिया आसान थी। इसमें आवेदन को भरकर जमा करना था लेकिन डिजिटल प्रक्रिया काफी समय लग रहा है।
विज्ञापन

कई बार प्रक्रिया हुई असफल सेवानिवृत्त 74 वर्षीय शिक्षिका प्रेमलता का कहना है कि बॉयोमेट्रिक जांच में हाथ की रेखाएं मिट जाने के कारण कई बार प्रक्रिया असफल हुई। उसके बाद बैंक कर्मचारी ने पुतली झपकाने की प्रकिया कराकर कार्य पूरा कराया।
उम्र बढ़ने पर होते हैं अंगुलियों के निशान खराब
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ सहायक के पद से सेवानिवृत्त हुए अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि उम्र बढ़ने के साथ अंगुलियों के निशान खराब या घिस जाते हैं। इनको बॉयोमेट्रिक स्कैनर नहीं पकड़ पाता। बैंकों या अन्य केंद्रों पर फेस स्कैन की सुविधा को ज्यादा प्रयोग नहीं किया जा रहा है।
तीनों विकल्पों का किया जाएगा प्रयोग
स्टेट बैंक ऑफ इंडियां के प्रबंधक अमित का कहना है कि बॉयोमेट्रिक में काफी दिक्कत आ रही है। अधिकारी घंटों मशक्कत कर रहे हैं। डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र की उपलब्धता के लिए बॉयोमेट्रिक स्कैनिंग और फेस स्कैनिंग करा रहे हैं। इसके साथ ही ऑफलाइन आवेदन का विकल्प भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें