संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर। कथा व्यास धर्मेंद्र उपाध्याय शास्त्री ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से मानव का जीवन सफल होता है। मानव को अपने जीवन में सरलता लानी चाहिए। यदि मानव के जीवन में सरलता होगी, तभी वह आगे बढ़ सकेगा।
श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिन कथा व्यास ने कहा कि जिस तरह वर्तमान समय में हर व्यक्ति को आधार की जरूरत होती है, ऐसे ही जीवन सफल बनाने के लिए श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पुरुषोत्तम मास में कथा का श्रवण करने का फल बहुत अधिक मिलता है।
इससे पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा को सफल बनाने में हरिमोहन सिंघल, मनोज सिंघल, राजकुमार गर्ग के अलावा बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति, पिपलेश्वर हनुमान मंदिर समिति और मां श्री गोकुला देवी मंदिर समिति के सदस्यों ने योगदान दिया ।