फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मृत व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चार्जशीट लगाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कसेरवा निवासी यूनुस चौधरी ने एसएसपी से शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर। गांव कसेरवा निवासी ग्रामीण ने विद्युत निगम के कर्मचारी और दरोगा पर फर्जी तरीके से उसके मृत पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और चार्जशीट लगाने का आरोप लगाया। पीडि़त ने एसएसपी से शिकायत की है।

कसेरवा निवासी यूनुस चौधरी ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वर्ष 2019 में विद्युत निगम के कर्मचारियों द्वारा उनके मृतक पिता इलियास के विरुद्ध विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज करा दिया था। इसके बाद विद्युत निगम के जेई और थाने पर तैनात तत्कालीन दरोगा ने मुकदमा खत्म करने के नाम पर रिश्वत की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तत्कालीन दरोगा और जेई ने धारा 41 सीआरपीसी के नोटिस पर उनके पिता के फर्जी हस्ताक्षर कर दिए थे। इसके अलावा दरोगा ने उनके पिता को जिंदा दर्शाने के साथ केस डायरी में बयान दर्ज करते हुए चार्जशीट न्यायालय में पेश कर दी थी। जबकि उसके पिता की मृत्यु 20 जनवरी 2014 में हो चुकी थी। पत्र में लिखा गया कि पांच अगस्त को बुढ़ाना तहसील के संग्रह अमीन उनके घर आए और विद्युत रिकवरी होने की बात कही। उन्होंने संग्रह अमीन को बताया कि उनके पिता की मृत्यु पहले ही हो चुकी है, लेकिन उन्होंने एक न सुनी। पीड़ित ने एसएसपी से जांच कराकर दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें