फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के चेयरमैन को भेजा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने औद्योगिक इकाइयों में नगरपालिका के ठोस अपशिष्ट व अप्रोसेस्ड/ अनप्रोसेस्ड लीगेसी वेस्ट को जलाने पर चिंता जताई है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र एवं निकटवर्ती क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (नई दिल्ली) के चेयरमैन राजेश वर्मा को पत्र भेज कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने पत्र में लिखा कि नगरपालिका के ठोस अपशिष्ट व अप्रोसेस्ड/अनप्रोसेस्ड लीगेसी वेस्ट को खुले में व ईंधन के रूप में जलाने के साथ ही कई स्थानों पर इस कचरे का बड़े पैमाने पर भंडारण किया गया है।
इससे क्षेत्र में प्रदूषण फैल रहा है। इससे फैल रही बीमारियों के कारण मानव स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। इस पर रोक लगाई जाएं। जनहित में अन्य मांग भी लिखी गई। चेतावनी दी कि मांग पूरी न होने न होने पर वैधानिक एवं संवैधानिक उपाय अपनाए जाने को विवश होना पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें