फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलेे दिन आधे से भी कम विद्यार्थी स्कूलों में आए

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। प्रदेश सरकार के आदेशों के अनुुसार तहसील क्षेत्र के सभी सरकारी स्कूलों में पहले दिन कक्षा आठ के विद्यार्थियों को स्कूल में बुलवाया गया। इससे पहले कक्ष में फिनायल का पोंछा लगवाया गया। स्कूल के द्वार पर बच्चों के हाथ सैनिटाइज करवाए गए। कई स्कूलों में 11 माह बाद स्कूल पहुंचने पर बच्चों के मस्तक पर तिलक लगाकर व फूल मालाओं से स्वागत किया गया।
विज्ञापन

बीईओ विकास पंवार ने बताया कि विकास खंड बुढ़ाना में सभी सरकारी स्कूलों में पहले दिन केवल कक्षा आठ के विद्यार्थियों को बुलाया गया। उन्होंने बताया कि उनके विकास खंड क्षेत्र के सभी स्कूलों में कक्षा 8 के विद्यार्थियों की संख्या 1200 के आस पास है। पहले दिन करीब 550 विद्यार्थी स्कूल आए। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को कक्षा 6 व शुक्रवार को कक्षा 7 के विद्यार्थी स्कूल में आएंगे। कोविड नियमों का पालन करते हुए सप्ताह में एक कक्षा के विद्यार्थी दो बार विद्यालय में आएंगे। क्षेत्र के निजी स्कूलों में कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों की संख्या 40 प्रतिशत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें