फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवनपुरी में दिखा तेंदुआ, दहशत फैली, रात में पहरा दे रहे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर। क्षेत्र के गांव जीवनपुरी में तेंदुआ दिखाई दिया हैं। इसके बाद से ग्रामीण दहशत में हैं। ग्रामीणों की रात की नींद उड़ी हुई है। खुद व परिवार को सुरक्षित रखने के लिए रात को पहरा दिया जा रहा हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण आशीष शर्मा ने बताया कि गांव का ही एक व्यक्ति रात में खाना खा रहा था। इसी दौरान उसे घर से चंद कदमों की दूरी पर एक जंगली जानवर की परछाई दिखाई दी। ग्रामीण ने जब उस पर टार्च मारी तो उसे तेंदुआ घूमता दिखाई दिया। इस पर ग्रामीण ने शोर मचा दिया तो आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। लोगों की भीड़ को देखकर तेंदुआ जंगल की तरफ भाग गया। ग्रामीणों का कहना हैं कि सूचना देने के बाद भी वन कर्मचारी उनके गांव में नहीं पहुंचे, जिस कारण ग्रामीणों में वन विभाग कर्मचारियों के प्रति रोष व्याप्त है। ग्रामीण तेंदुए के भय के कारण रात भर गांव में पहरा दे रहे हैं।
पूूर्व प्रधान चंद्रपाल सिंह का कहना हैं कि पहले भी गांव में तेंदुआ देखा गया था। सोनू, देवेंद्र, अतेंद्र आदि ने तेंदुआ देखने व कुत्ते को उठा ले जाना बताया हैं। रेंजर पीएन कुकरेती का कहना है कि टीम भेजी थी। लेकिन बारिश के कारण तेंदुआ के पंजे आदि के निशान नहीं मिले है। कल दोबारा टीम भेजी जाएगी। जांच कर गांव में पिंजरा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें