मोरना। गांव फिरोजपुर में नेहरू युवा केंद्र द्वारा युवा जागृति क्लब के सहयोग से स्वच्छ भारत कार्यक्रम के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक कचरे का संग्रह कार्यक्रम चलाया। जिसमें युवाओं ने घर-घर जाकर प्लास्टिक कचरे का संग्रह किया तथा ग्रामीणों से साफ सफाई रखने का आह्वान किया। जिला युवा अधिकारी प्रतिभा शर्मा के निर्देशन में एक से 31 अक्तूबर तक स्वच्छ भारत कार्यक्रम के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक कचरे का संग्रह कार्यक्रम चलाया जाएगा। कार्यक्रम के तहत युवा एवं महिला मंडल व एनएसएस के स्वयंसेवक गांव पंचायत, नगरपालिका और नगर पंचायत आदि में सफाई अभियान चलाया।