जानसठ। विधायक विक्रम सैनी ने कोरोना संक्रमित लोगों को चिह्नित किए जाने हेतु रैपिड सर्वे टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित बैठक में विधायक ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को कस्बे और गांवों में सैनिटाइजेशन कराने की उचित व्यवस्था किए जाने के लिए निर्देशित किया। इसके अलावा स्वास्थ्य केंद्रों में दस दस बेड ऑक्सीजन सहित व्यवस्था किए जाने के निर्देश भी दिए। विधायक ने हरी झंडी दिखाकर रैपिड सर्वे टीम को रवाना किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कस्बे के मोहल्लों में घर-घर जाकर लोगों की कोरोना जांच की।