रतनपुरी। गांव बड़सू में दर्पण वेलफेयर ट्रस्ट ने गरीब परिवारों को राशन किट, मास्क और सैनिटाइजर वितरित किए।
बुधवार को गांव में आयोजित कार्यक्रम में दर्पण वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष दर्पण सैनी और कोषाध्यक्ष नरसिंह सैनी द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए करीब सौ गरीब परिवारों को राशन किट वितरण किया गया। ग्रामीणों को मास्क पहनने का सही तरीका समझाया। उन्होंने संक्रामक महामारी कोविड 19 के संक्रमण और बचाव के विषय में भी ग्रामीणों को विस्तृत जानकारी दी। मौके पर नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान फौजी जयपाल कटारिया, रवि कुमार सैनी, हरिओम सिंह, अरविंद सैनी, प्रभात सैनी आदि मौजूद रहे।