फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: तीन साल के बालक को लावारिस छोड़कर महिला प्रेमी संग फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। तीन साल के बालक को बाजार में लावारिस हालत छोड़कर एक महिला अपने प्रेमी संग फरार हो गई। पुलिस ने प्रयास कर बालक को उसके पिता से मिलवा दिया। थाना सिविल लाइन प्रभारी अजय श्रोत्रिय ने बताया कि दो दिन पहले एक तीन साल का बच्चा सिविल लाइन थाना पुलिस को लावारिस हालत में महावीर चौक पर मिला था। पुलिस उसे थाने ले आई थी। काफी देर बाद भी बच्चे को लेने जब कोई नहीं आया तो पुलिस ने सोशल मीडिया का सहारा लिया। तब बालक को तलाशता हुआ रतनपुरी क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला सलमान सिविल लाइन थाने पहुंचा। पुलिस ने पहचान कराकर बालक को सलमान को सौंप दिया। सलमान ने बताया उसकी पत्नी का किसी युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। उनके तीन बच्चे है। वह अपने तीन साल के छोटे बच्चे इब्राहिम को लेकर शहर में अपने प्रेमी के पास मिलने आई थी। इसी दौरान बालक को लावारिस हालत में छोड़कर प्रेमी संग चली गई। सलमान को उसकी पत्नी अभी तक नहीं मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें