फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ नवंबर को होगी लर्निंग आउटकम परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ नवंबर को होगी लर्निंग आउटकम परीक्षा
विज्ञापन

मुुजफ्फरनगर। परिषदीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की सीखने की क्षमता बढ़ाने के लिए काम किए जा रहे हैं। इसके तहत शुरू किए गए लर्निंग आउटकम की परीक्षा आठ नवंबर को होगी। इस संबंध में सभी स्कूलों को शासन के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके बाद दूसरे चरण की परीक्षा का आयोजन फरवरी माह में होना है।
विज्ञापन

जनपद में 598 प्राथमिक एवं 381 उच्च प्राथमिक विद्यालयों को मिलाकर कुल 797 परिषदीय विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में 43 हजार छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। शासन के निर्देश पर विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की सीखने की क्षमता बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए गए। लर्निंग आउटकम के नाम से किए गए इन प्रयासों से छात्र-छात्राओं को जोड़ने-घटाने, गुणा तथा भाग करने, व्याकरण, सम-विषम, तर्क, चिंतन, कल्पना आदि कौशलों के विकास को बढ़ावा दिया गया। लर्निंग आउटकम कितना कारगर हुआ इसका पता परीक्षा के जरिये चलेगा। शासन के निर्देश पर जनपद में आठ नवंबर को लर्निंग आउटकम की पहले चरण की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिला समन्वयक प्रशिक्षण अनिल दत्त शर्मा ने बताया कि कक्षा पांच से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं को इस परीक्षा में शामिल किया जाएगा। परीक्षा के बाद सभी विषयों के कक्षावार तथा विषयवार परिणाम 25 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राओं में विषयवार सीखने की क्षमता विकसित करने के लिए फाउंडेशन लर्निंग सामग्री विकसित की जाएगी। जो बच्चे लर्निंग आउटकम में पिछड़ेंगे उन्हें मुख्य धारा में लाने के लिए रेमीडियल शिक्षा (ध्यानाकर्षण) के अंतर्गत शिक्षकों को प्रशिक्षण के बाद बच्चों को दक्ष बनाने के लिए मॉड्यूल तैयार किया जाएगा। नवंबर माह में ही शिक्षण सामग्री का विमोचन किया जाएगा। अध्यापकों को टेबलेट उपलब्ध कराने के उपरांत सभी अध्यापकों से सीधा संवाद होगा। इस मॉड्यूल को प्रत्येक विद्यालय स्तर पर लागू किया जाना है। लर्निंग आउटकम की दूसरे चरण की परीक्षा फरवरी माह में होनी है। जिला समन्वयक ने बताया कि पहले चरण की परीक्षा के लिए तैयारियां चल रही हैं। सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को परीक्षा का कार्यक्रम भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें