फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: यू-ट्यूब से सीखा यूपीआई पिन बदलना, खाते से निकाले 60 हजार रुपये, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- व्यापारी का मोबाइल फोन चुराकर खाते से निकाले थे रुपये
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। साइबर थाना पुलिस ने व्यापारी की दुकान से मोबाइल फोन चुराकर उसके बैंक खाते से 60 हजार रुपये निकालने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। व्यापारी का मोबाइल व 5150 रुपये बरामद किए है। आरोपी ने यू-टयूब से यूपीआई पिन बदलना सीख कर खाते से रुपये निकाले थे।

एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ ने बताया कि खालापार निवासी शान मियां की मीनाक्षी चौक के पास शान ऑप्टिकल के नाम से दुकान है। वह 28 अप्रैल को दोपहर में दुकान का शटर नीचे कर नमाज अदा करने गए थे। इसी इसी दौरान दुकान पर रखा महंगा मोबाइल चोरी कर लिया गया। आरोपी ने मोबाइल से मोबाइल एप डाउनलोड कर यूपीआई पिन बदलकर व्यापारी के खाते से 60717 रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

व्यापारी ने शिकायत की तो साइबर थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह को लक्ष्य देकर कार्रवाई शुरू कराई गई। दुकान पर सीसीटीवी भी नहीं लगा था। पुुलिस ने जांच पड़ताल कर गाजियाबाद के थाना लोनी के मोहल्ला लाल बाग निवासी मोहम्मद कैफ को गिरफ्तार किया। वह मूलरूप से मोहल्ला कास्सावान शाहपुर मुजफ्फरनगर का रहने वाला है।
विज्ञापन

-
ऐसे की घटना
पूछताछ मेंं आरोपी ने बताया कि घटना वाले दिन वह मीनाक्षी चौक पर आया था। जहां उसने एक दुकान का शटर आधा खुला हुआ दिखाई दिया। उसने दुकान में घुस मोबाइल फोन चोरी कर लिया। उसने अंदाजे से ही मोबाइल का पासवर्ड डालकर फोन अनलॉक कर लिया। मोबाइल की गैलरी में उसे आधार कार्ड मिला। आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर भी उसी फोन में संचालित हो रहा था। इसी का फायदा उठाकर उसने यूपीआई पिन बदलने का प्रयास किया तो वह सफल नहीं हो सका। उसने यू-ट्यूब से यूपीआई पिन बदलना सीखा। इसके बाद मोबाइल फोन के माध्यम से विभिन्न ट्रांजेक्शन कर 60 हजार रुपये निकाल लिए थे। उसने काफी रुपये खर्च कर दिए हैं।
घटना करने के बाद वह खालापार मस्जिद में सोया था। उसने एक दर्जन बार से अधिक समय में विभिन्न दुकानदारों को ऑनलाइन भुगतान कर रुपये लिए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें