- कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जताई नाराजगी
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। जिला बार एसोसिएशन के वकीलों ने हापुड़ प्रकरण कार्रवाई नहीं होने पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। अधिवक्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया। उधर, जिले की तहसीलों में वकीलों ने सरकार के विरोध प्रदर्शन किया।
बृहस्पतिवार को बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर न्यायिक कार्याें से विरत रहकर वकीलों ने कचहरी प्रांगण में सरकार का पुतला लेकर जुलूस निकाला। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल जिंदल और महासचिव जितेंद्र कुमार ने बताया कि हापुड़ में शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे वकीलों पर बर्बरता पूर्वक पुलिस लाठीचार्ज में महिला सहित कई अधिवक्ता घायल हुए हैं। प्रदेश में प्रदर्शन कर रहे वकीलों पर पुलिस झूठी कहानी बनाकर फर्जी मुकदमे दर्ज कर दिए हैं। इस उत्पीड़नात्मक कार्रवाई से वकीलों में नाराजगी है। बिना चेतावनी के महिला अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया।
वकीलों की मांग है कि हापुड़ के जिलाधिकारी और एसपी का तबादला हो, दोषी पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज करने, प्रदेश भर के अधिवक्ताओं पर फर्जी मुकदमों को वापस ( एसपंज) करने, पुलिस की फर्जी कार्रवाई पर अंकुश लगाने के लिए एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने एवं हापुड़ में घायल अधिवक्ताओं को मुआवजा दिलाया जाए। इससे पहले बुधवार को डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी को ज्ञापन दिया था। पूर्व महासचिव ठाकुर कंवरपाल सिंह, सुरेंद्र मलिक, पवन सिंह राणा, ठाकुर देवेंद्र सिंह, ललित सिंह, विकास कश्यप, सन्नी याजी, अमित मैनी, विवेक त्यागी, शिवम त्यागी, अमीर अहमद आदि मौजदू रहे।
कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष से दिया समर्थन
मुजफ्फरनगर। कांग्रेस कमेटी महानगर अध्यक्ष अब्दुल्लाह आरिफ ने जिला बार एसोसिएशन को पत्र देकर हापुड़ प्रकरण में वकीलों को समर्थन देने का एलान किया। कहा कि वकीलों की लड़ाई इंसाफ के लिए है। लेकिन प्रदेश के शासन और प्रशासन में उनके साथ कोई खड़ा होने को तैयार नहीं है।
जानसठ में प्रदेश सरकार का पुतला फूंका
(फोटो)
जानसठ/बुढ़ाना। अधिवक्ताओं ने हापुड़ की घटना के विरोध में न्यायिक कार्यों से विरत रहकर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। बार एसोसिएशन अध्यक्ष शशि सैनी एवं सचिव योगेश कुमार भेटवाल के नेतृत्व में पुतला फूंकने वालों में अधिवक्ता जावेद हुमायूं, वेद प्रकाश सैनी, प्रमोद कामरेड, प्रदीप सैनी, नरेश, जितेंद्र विकल, इमान अली, तेजपाल कश्यप, ज्ञानचंद सैनी, अजय कुमार पंत, संजीव चौधरी, हसीन हैदर जैदी, चांदबीर सैनी, यशवंत काम्बोज, तेजपाल कश्यप, नसीम पाशा, शमशुल हसन, सुनील, कपिल, वेदपाल चौहान, रमेश चंद शर्मा, लक्ष्मीकांत शर्मा, अंकुर शर्मा, अंकुश दीक्षित, प्रदीप वालिया, विकास आदि शामिल रहे।
वहीं, बुढ़ाना में बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी व प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और पुतला जलाया। वकील न्यायिक कार्यों से विरत रहे। प्रदेश सरकार का पुतला लेकर वकील जुलूस के रूप में तहसील के मुख्य द्वार पर पहुंचे। पुलिस प्रशासन व सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अधिवक्ता उप जिलाधिकारी और पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय के सामने पहुंचे। वहां प्रदेश सरकार के पुतले को आग के हवाले कर दिया। बार एसोसिएशन अध्यक्ष अशोक राठी, महासचिव विकास कुमार त्यागी एवं काफी अधिवक्ता मौजूद रहे।
अनंतनाग में शहीदों को श्रद्धांजलि
बुढ़ाना। वकीलों ने पुतला फूंकने के बाद अनंतनाग में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए सेना के कर्नल एवं मेजर सहित तीनों अफसरों की आत्मा की शांंति के लिए दो मिनट का मौन रखा। दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना की।
खतौली में भी अधिवक्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन
खतौली। अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र त्यागी और महासचिव नवाब सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में तहसील परिसर में वकीलों ने पुतला फूंका और नारेबाजी की। प्रमोद शर्मा, सरदार जितेंद्र सिंह, रतन सिंह, कुंवर सुलेमान, दिमाग सिंह, योगश खारी, सचिन आर्य, राजेश कुमार, मुकेश शर्मा, अभिषेक गोयल, सुमित कुमार, संजय कुमार, गंगा शरण, संदीप कुमार, अरशद एडवोकेट, नीरज शर्मा, शाकिर मिर्जा, रवि कुमार शामिल रहे।