- चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा का आयोजन
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। बालिका वर्ग की एक सौ मीटर दौड़ में तरुषी प्रथम, एकता द्वितीय और अनु तृतीय स्थान पर रहीं। दो सौ मीटर में अविका बालियान प्रथम, अंशिका चौधरी द्वितीय और मधु तीसरे स्थान पर रहीं। चार सौ मीटर में अविका बालियान प्रथम, विधि द्वितीय और अंशिका तीसरे स्थान पर रहीं। योग में नंदिनी प्रथम और माही यादव दूसरे स्थान पर रहीं।
जिला क्रीड़ाधिकारी लक्ष्यराज त्यागी ने बताया कि खेल जगत फाउंडेशन, खेल विभाग, युवा कल्याण विभाग और उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ की ओर से मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष अजयपाल सिंह रहे। संयोजक रतन गुप्ता ने बताया कि लगभग 400 खिलाडि़यों ने प्रतिभाग किया। हॉकी में जिला स्तर पर स्टेडियम मुजफ्फरनगर की टीम का चयन किया गया।वालीबाल में लक्ष्य पब्लिक स्कूल बघरा की टीम प्रथम रही। बालक वर्ग की कबड्डी में मुजफ्फरनगर टीम ए, बालिका वर्ग में स्टेडियम की टीम का चयन किया गया। खो-खो में स्टेडियम टीम बी की बालिकाओं का चयन किया गया। कराटे में हर्षित मित्तल विजेता रहे।
बालक वर्ग की एक सौ मीटर दौड़ में शोएब प्रथम, आवेश द्वितीय और अजहर तीसरे स्थान पर रहा। दो सौ मीटर दौड़ में शोएब प्रथम, आवेश द्वितीय और जावेद तीसरे स्थान पर रहा। चार सौ मीटर दौड़ में लुकमान प्रथम, नदीम द्वितीय और कन्हैया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। शतरंज में लव प्रथम और आदित्य शर्मा द्वितीय रहा। चयनित खिलाड़ी दिसंबर में राज्य स्तर पर जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस मौके पर विशाल कुमार प्रदीप कुमार, रवि सिह, उपेंद्र कुमार, मनीष शर्मा, रेनू रानी, किरन गौतम आदि उपस्थित रहे।