फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ के अधिवक्ता के दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हड़ताल पर रहे अधिवक्ता

विज्ञापन
मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपते अधिवक्ता - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
वकील के खुदकुशी का मामला : आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हड़ताल पर रहे वकील
विज्ञापन

देवबंद। सिविल बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को न्यायिक कार्यों से विरत रहकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा, जिसमें मेरठ के वरिष्ठ अधिवक्ता ओमकार सिंह तोमर की आत्महत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तार की मांग की गई।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ठाकुर सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने एसडीएम राकेश कुमार सिंह को उक्त ज्ञापन सौंपा। कहा गया कि मेरठ के वरिष्ठ अधिवक्ता ओमकार सिंह तोमर ने जिन लोगों की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या की है। उनकी अभी तक गिरफ्तारी न होना चिंता का विषय है। एसोसिएशन ने अधिवक्ता ओमकार सिंह तोमर को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले को तुरंत गिरफ्तार कर जेल भिजवाने की मांग की। वहीं, कचहरी में वकीलों की हड़ताल के चलते जरूरी कामकाज ठप रहे। ज्ञापन देने वालों में महासचिव प्रभात कुमार त्यागी, सुरेंद्रपाल सिंह, सुरेश त्यागी, रामप्रताप सिंह, विपिनकांत कपिल आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें