फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम गुड़ महोत्सव का शुभारंभ

Sun, 09 Jun 2019 12:20 AM IST
Deepak Sharma मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
First Jagg Festival - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय स्तर पर पहली बार आयोजित गुड़ महोत्सव का शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान ने किया। प्रदेश सरकार की एक जनपद- एक उत्पाद योजना में आयोजित गुड़ महोत्सव में गुड़ और उससे बने खाद्य पदार्थों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। बड़ी संख्या में शहर के उद्यमियों ने इस महोत्सव में भाग लिया।
विज्ञापन


केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान और भाजपा विधायक कपिलदेव अग्रवाल, उमेश मलिक, प्रमोद ऊंटवाल एवं विजय कश्यप ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर गुड़ महोत्सव का शुभारंभ किया। डीएम अजय शंकर पांडेय ने गुड़ महोत्सव को आयोजन करने का उद्देश्य बताते हुए कहा कि गन्ना और गुड़ जिले की पहचान हैं। 

एशिया की सबसे बड़ी गुड़ मंडी भी यही हैं। जिले के किसान 65 प्रतिशत गन्ना चीनी मिलों और 35 प्रतिशत कोल्हू आदि पर डालते हैं। गुड़ उद्योग मजबूत होगा तो किसानों के गन्ने की डिमांड बढे़गी और गन्ना भुगतान की समस्या उसके सामने नहीं आएगी। जिले में 716 कोल्हू में से सीजन के अंत में अभी भी 102 चल रहे हैं। कोल्हू संचालक अपने गुड़ के उत्पादों का प्रदर्शन यहां कर रहे हैं।
विज्ञापन


गुड़ महोत्सव को पांच भागों गुड़ गोष्ठी मंडप, गुड़ गैलरी, गुड़ रसोई, गुड़ बाजार, गुड़ बनाम चीनी में बांटा गया है। कार्यक्रम में विधायक विजय कश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ सुधीर सैनी, गुड़ खांडसारी मर्चेट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल ने गुड़ उत्पादन और बिक्री में आने वाली समस्याओं को रखा। नगर पालिका चेयरपर्सन  अंजू अग्रवाल, एसएसपी सुधीर कुमार सिंह, एडीएम अमित सिंह, उद्यमी भीमसेन कंसल, अशोक बालियान,  भाकियू प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक, श्रीराम कॉलेज के चेयरमैन डॉ एससी कुलश्रेष्ठ, डॉ आदित्य गौतम, डॉ एमजी मजूमदार, डॉ प्रेरणा मित्तल, रवि गौतम, राकेश बिंदल, चेयरमैन परमेश सैनी, डॉ नरेश मलिक, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन सतपाल पाल, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य जगदीश पांचाल, गुड़ खांडसारी एसोसिएशन के मंत्री श्याम सिंह सैनी, पंकज अग्रवाल, सतीश टिहरी, रेवती नंदन, अरविंद राज शर्मा आदि मौजूद रहे ।महोत्सव सोमवार दस जून तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें