फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू अंबावत कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज

Sat, 08 Sep 2018 12:32 AM IST
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
revel - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली में बिना अनुमति के अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे भाकियू अंबावत के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस ने जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। इस घटना के विरोध में 24 सितंबर को आंदोलन की घोषणा की गई है।
विज्ञापन

भाकियू अंबावत के जिलाध्यक्ष संजीव तोमर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार दोपहर को पुलिस के खिलाफ शहर कोतवाली में जाकर पुलिस का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने माइक आदि लगाकर धरना शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। रामपुरी मोहल्ले के एक

विवाद में बिना फैसला हुए ही रिपोर्ट लगाने का भी आरोप लगाया। धरना चला रहा था, तभी वहां सीओ सिटी हरीश भदौरिया आ गए।
इसके बाद पुलिस अचानक हरकत में आई और धरना दे रहे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया। अचानक हुए लाठीचार्ज से वहां भगदड़ मच गई। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीट कर खदेड़ दिया और उनका सामान जब्त लिया। इस दौरान पुलिस ने जिलाध्यक्ष समेत एक दर्जन कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


एडीएम प्रशासन अमित सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार भी कोतवाली आ गए। इसके बाद अधिकारियों की कार्यकर्ताओं से वार्ता हुई। बाद में  जिलाध्यक्ष संजीव तोमर, सतीश , जमीर अहमद, अखिलेश चौधरी, अजय त्यागी, आशीष शर्मा, प्रहलाद, राजवीर सिंह, रामसिंह, लूकमान, भंवर सिंह, इकराम, शकील आदि को हिदायत देकर छोड़ दिया।

उधर, एडीएम ने बताया कि बिना अनुमति के धरना दे रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बल पूर्वक खदेड़ा है। वार्ता में उनकी कुछ मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया है। उधर, जिलाध्यक्ष ने  कहा कि शहर इंस्पेक्टर ने कार्यकर्ताओं पर लाठी-चार्ज कराया है। उनके खिलाफ कार्रवाई को लेकर डीएम कार्यालय पर धरना दिया जाएगा तथा ऐसा न होने पर 24 सितंबर को बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें