फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र कर रहे जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीयसेवा योजना के छात्र कर रहे जागरूक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएवी पीजी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवायोजना के छात्र-छात्राओं ने अपने अपने मोहल्लों में कोरोना वायरस से बचाव के लिए जनसमुदाय को जागरूक किया। कुछ छात्राएं मास्क बनाकर अपने मोहल्ले में वितरित कर रही हैं तथा सभी छात्र छात्राएं आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राएं कोविड-19 बीमारी से लड़ने के लिए अपने मोहल्ले को सैनिटाइज भी कर रहे हैं। वह अपने आसपास के लोगों को वायरस से बचाव के तरीके बताते हैं। छात्र-छात्राओं में राजन, हिमांशु सैनी, पूर्णिमा त्यागी, काजल रानी, निगार अंजुम, एकता त्यागी, रश्मि पुंडीर, इशिता शर्मा, कार्तिक सिंदुरिया आदि शामिल हैं। कार्यक्रम अधिकारी डॉ सुरेंद्र पाल और योगेश कुमार के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं का अभियान जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें