फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: चरथावल - डीएनए टेस्ट के लिए झारखंड पुलिस को सौंपा श्रमिक

Mon, 30 Oct 2023 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- तीन दिन पहले रोनी हरजीपुर से मुक्त कराए थे तीन श्रमिक, दो भेजे बिहारगढ़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। एसडीएम सदर परमानंद झा ने रोनी हरजीपुर में किसान के यहां मजदूरी करने वाले बिहार और झारखंड के श्रमिकों के संबंध में आदेश दिया है। झारखंड पुलिस की अर्जी पर एक मजदूर की पूर्णतया शिनाख्त के लिए डीएनए टेस्ट के लिए सौंपा गया। दो मजदूरों को पता मालूम नहीं होने के कारण अपना घर आश्रम बिहारगढ़ में दाखिल करने के लिए थाना प्रभारी को निर्देशित किया।
मेरठ के ग्रामीण विकास केंद्र ने रोनी हरजीपुर में किसान द्वारा तीन बच्चों को बंधक बनाकर मजदूरी कराने की शिकायत सहायक श्रमायुक्त से की थी। प्रकरण में झारखंड के साहेबगंज के थाना बोरियो के उप निरीक्षक संदीप गुप्ता बच्चों की जानकारी के लिए रोनी पहुंचे थे। छानबीन के तीनों को गांव से मुजफ्फरनगर लाकर एसडीएम सदर के यहां बयान हुए। उप निरीक्षक संदीप ने श्रमिक सूरज के शिनाख्त एवं डीएनए सैंपलिंग के लिए झारखंड ले जाने की अर्जी एसडीएम सदर को दी। जिसमें उल्लेख किया है सूरज ने अपने पिता और गांव का नाम नहीं बताया है। श्रमिक के पूर्ण सत्यापन के लिए झारखंड ले जाया जाना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने थाना पुलिस को सूरज को झारखंड के उप निरीक्षक को सुपुर्दगी में देने के आदेश दिए। वहीं, चरथावल थाना प्रभारी को बरामद किए दो श्रमिकों को शुकतीर्थ के बिहारगढ़ आश्रम की अभिरक्षा भेजने के आदेश पारित किए। थाना प्रभारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया दोनों को संबंधित आश्रम में भिजवा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें