फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: शाहपुर - गन्ना लदे ट्रक के नीचे दबने से मजदूर की मौत

Tue, 14 Nov 2023 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- एसडीएम बुढ़ाना अरुण कुमार ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर किया शांत
विज्ञापन

फोटो समेत
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। शाहपुर-भौराकलां मार्ग पर गांव बसी कलां के पास गन्ना लदे ओवरलोड ट्रक के नीचे दब जाने से मजदूर की मौत हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को निकाला। गुस्साए ग्रामीणों ने मार्ग जाम कर दिया और पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। एसडीएम बुढ़ाना अरुण कुमार ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया और मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए।
क्षेत्र के गांव बसी कलां निवासी ईंट भट्ठा मजदूर जनेश्वर (40) पुत्र प्रकाश वर्तमान में कस्बा शाहपुर में रह रहा था। दीपावली पर दोपहर के समय भौराकलां की ओर से आ रहा गन्ना लदा ट्रक मार्ग पर पलट गया। मार्ग से गुजर रहा जनेश्वर ट्रक के नीचे दब गया। राहगीरों ने शोर मचाया। इसी दौरान ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग व गांव बसी कलां के काफी ग्रामीण मौके पर पहुंचे। गन्ने को हटाने का प्रयास किया। जेसीबी से गन्ना हटवाकर किसी तरह मजदूर को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर बसी कलां, पलड़ा- पलड़ी, आदमपुर और शिकारपुर के सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल पर ही शव को रखकर शाहपुर-भौराकलां मार्ग जाम कर दिया। मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाए जाने के साथ गन्ना लदे ओवरलोड ट्रक व ट्रॉलियों पर रोक लगवाने की मांग की। मौके पर पहुंचे पुलिस ने परिजनों व ग्रामीणों को समझने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। एसडीएम बुढ़ाना अरुण कुमार श्रीवास्तव व सीओ बुढ़ाना हिमांशु गौरव मौके पर पहुंचे। पूर्व चेयरमैन प्रमेश सैनी, राजेश सिंघल, प्रधान मोनू सैनी, जिला पंचायत सदस्य विजय चौधरी, बसी कलां की प्रधान के पति साबू कुरैशी ने कहा कि पीड़ित परिवार को मदद मिलनी चाहिए।
एसडीएम व सीओ बुढ़ाना ने परिजनों व ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मृतक के परिजनों को किसान दुर्घटना बीमा के अंतर्गत पांच लाख रुपये का मुआवजा दिलाया जाएगा और हर संभव मदद की जाएगी। एसडीएम व सीओ के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए और जाम खोल दिया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना के संबंध में उसकी पत्नी ने मुकदमा दर्ज कराया है।

ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ चलाया जाए अभियान
गन्ने का पेराई सत्र शुरू हो चुका है। ग्रामीणों का कहना था कि ओवरलोड ट्रक और ट्रॉलों के माध्यम से गन्ना क्रय केंद्रों से मिलों में पहुंचाया जाता है। पुलिस-प्रशासन को ओवरलोड वाहनों पर रोक लगानी चाहिए। एसडीएम बुढ़ाना अरुण कुमार ने पुलिस को निर्देश दिए कि ओवरलोड वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


पत्नी और बच्चों को भेज दिया था घर

शाहपुर में रहा मजदूर दीपावली पर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ निकट के ही अपने पैतृक गांव बसी कलां में कुल देवताओं का पूजन करने के लिए गया था। देवताओं पर प्रसाद चढ़ाने के बाद किसी कार्य से कहीं जाने के लिए कहकर अपनी पत्नी व बच्चों को घर भेज दिया। इसके कुछ देर बाद ही हादसा हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें