फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक मदद कर मनाया श्रमिक दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
आर्थिक मदद कर मनाया श्रमिक दिवस
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर मजदूरों की स्थिति पर चिंतन-मनन व उनके विकास के लिए योजनाएं बनाई जाती हैं, लेकिन लॉकडाउन के चलते मजदूरों की आर्थिक हालत खराब है। इसलिए समाजसेवियों ने मजदूरों की आर्थिक मदद कर मजदूर दिवस मनाया। नगर के शिव चौक के आसपास काफी मजदूर अपनी रोजी-रोटी के लिए काम करते थे, लेकिन अब ये सारे काम बंद हैं। नगर के समाजसेवी नीरज जैन, अर्जुन अग्रवाल, मनु स्वीट्स, शिशुकांत एडवोकेट गोल्डन कन्फेक्शनरी आदि ने इन मजदूरों को आर्थिक मदद दी। इसके अतिरिक्त लुधियाना से पैदल चलते हुए मुजफ्फरनगर पहुंचे सुल्तानपुर के पांच मजदूरों को भोजन कराया तथा उनकी आर्थिक मदद भी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें