फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: शाहपुर से लापता युवक की हत्या कर शव बिटौड़े में जलाया

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर मर्डर ::: गांव शाहपुर निवासी मृतक कुलदीप की फाइल फोटो।
विज्ञापन
शुक्रवार की रात से लापता था युवक कुलदीप उर्फ दीपक
विज्ञापन

परिजनों ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी, एसपी सिटी ने की जांच
फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वाड ने जुटाए सुबूत, तीन टीमें लगाई गई

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली (मुजफ्फरनगर)। शाहपुर गांव से शुक्रवार को लापता हुए युवक कुलदीप उर्फ दीपक की हत्या कर दी गई। उसका शव बिटौड़े में रखकर जला दिया गया। ग्रामीणों ने आग बुझाई तो अधजला शव बरामद किया। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड ने भी सुबूत जुटाए।
मूल रूप से शामली के गांव तीतरवाड़ा के रहने वाले सुभाष वर्तमान में परिवार के साथ शाहपुर में रहते है। उनके पुत्र कुलदीप उर्फ दीपक (21) के मोबाइल पर शुक्रवार की शाम कॉल आई थी। इसके बाद वह घर से परिजनों को बिना बताए चला गया था। मगर, रात तक नहीं लौटा था। शनिवार को भी उसकी खोजबीन की गई, लेकिन पता नहीं चल सका था। पुलिस को भी सूचना दी गई थी।
विज्ञापन

रविवार की सुबह ग्रामीण खेतों पर जाने लगे तो उन्हें गांव के बाहरी हिस्से में एक बिटौडे़ में आग लगी दिखाई दी। ग्रामीणों ने किसी तरह आग को बुझाया। इसी दौरान बिटौड़े से युवक का अधजला शव पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर कुलदीप के परिजन भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कपड़ों और अन्य सामान से मृतक की पहचान अपने बेटे कुलदीप के रूप में की।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय, सीओ रवि शंकर और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वाड और फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। एसपी सिटी ने बताया कि युवक की गुमशुदगी दर्ज थी। रविवार सुबह अधजला शव मिला हैं। घटना के खुलासे को तीन टीम लगाई हैं। जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें