जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में विदाई समारोह में छात्र छात्राओं को सम्मानित करतीं हुई प्रधानाचार्य
मुजफ्फरनगर। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मिस गोयनका खिताब कृतिका बंसल और मिस्टर गोयनका आदिल अली रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्या भारती तिवारी ने बताया कि छात्र-छात्राओं को बोर्ड परीक्षाओं के लिए मार्गदर्शन और मंगलकामनाएं दी गई। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। समारोह में मिस्टर वर्सेटाइल प्रत्यक्ष, मिस्टर हेल्पिंग हैंड तेजल, मिस स्माइली वर्णिका, मिस फैशन आइकन विदिता रही।