मुजफ्फरनगर। क्रांति सेना कांवड़ सेवा शिविर का आनंद भवन मंदिर में सेवादारों को सम्मानपत्र देने और प्रसाद वितरण के साथ विधिवत समापन हो गया। मुख्य अतिथि सत्यप्रकाश रेशु, संजीव शंकर, डॉ धर्मेंद्र तिमराज, मास्टर विजय सिंह ने शिविर की प्रशंसा की। ललित मोहन शर्मा ने सहयोगियों का आभार जताया। भारतीय विश्व कल्याण उत्थान समिति के अध्यक्ष संजय धीमान ने क्रांति सेना अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर स्वागत किया। पुलिस कर्मियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। महानगर अध्यक्ष देवेंद्र चौहान, आनंद प्रकाश गोयल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पूनम अग्रवाल, गौरव गर्ग, शैलेंद्र शर्मा, उज्ज्वल पंडित, नरेंद्र ठाकुर, नेहा गोयल, मंगत राम, बाबूराम, रविन्द्र सैनी, राजन वर्मा, योगेंद्र सैनी, ललित रुहेला, चतर सैन, संजीव वर्मा, राजेन्द्र तायल, राखी प्रजापति, शालिनी सौरव, गोपी, अनिल पंडित, मोनू बंसल, ब्रजपाल बोपाड़ा, मोनू बंसल उपस्थित रहे। संचालन मनोज सैनी ने किया।
चिकित्सा शिविर का समापन
मुजफ्फरनगर। सैन नाई समाज समिति के चिकित्सा शिविर का समापन हो गया। एसीएमओ डॉ प्रशांत कुमार, ग्राम प्रधान खांजापुर मुख्य अतिथि रहे। शिविर में सेवा कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष उदल सिंह, डॉ मोहित, डॉ शिवानी, डॉ विपिन, डॉ राधेश्याम, डॉ आदेश शर्मा, डॉ शकुंतला शर्मा, डॉ युगज किशोर, ओमवीर, कृष्णपाल, अर्जुन, मधुर, संदीप, हरिओम पंवार, विनोद कुमार, अनिल कुमार, सोमपाल, वरूण सैन, कुलदीप सैन आदि मौजूद रहे।